ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के बारे में आईएईए की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित और दो आयामी है।
बेहरूज़ कमालवंदी ने कहा कि ईरान और आईएईए के मध्य जिन 18 विषयों पर सहमति हुई थी उनमें से सोलह के परिणाम निकल आये हैं और केवल दो विषय बाक़ी हैं जो एजेन्सी की व्यवस्था से संबंधित हैं। उनका कहना था कि सेफ़गार्ड से संबंधित रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि ईरान की समस्त परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण हैं और उनमें किसी भी प्रकार का दिशा भेद नहीं पाया जाता।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान ने बारम्बार तकनीकी बैठकों में गंभीर प्रश्न उठाये हैं और एजेन्सी के अधिकारियों से मांग की है कि वह अपनी मांग के बारे में विस्तार से ब्योरा पेश करें।
ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेश यूकिया अमानो ने वियाना में निदेशक मंडल की पहली शीतकालीन बैठक में दावा किया कि ईरान ने परमाणु मुद्दे के संबंध में आवश्यक विवरण प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने यह दावा करते हुए कि ईरान, एजेन्सी के साथ आवश्यक सहयोग नहीं कर रहा है, तेहरान से मांग की है कि वह आईएईए के साथ दीर्घावधि निरक्षण के कार्यक्रम में सहयोग करे
22 नवंबर 2014 - 19:53
समाचार कोड: 653177
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान के बारे में आईएईए की रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित और दो आयामी है।